Services that are required a registered mobile number

Aadhar Card
आधार कार्ड (Aadhar Card) भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है | और इसे Unique Identification Authority of India यानी की (UIDAI) के द्वारा जारी किया जाता है| आज के समय में लगभग सभी बैंक में खाता खोलने और वयक्ति की पहचान करने में किया जाता है| और सरकारी जॉब का लाभ लेने में भी उपयोग होता है, और किसी भी एंट्रेंस एग्जाम में इसका उपयोग पहचान के लिए भी किया जाता है|
भारत सरकार ने आधार सेवा को online कर दिया है जिससे कोई भी वयक्ति आधार कार्ड में कुछ बदलाव करना चाहे तो घर बैठे ही कर सकता है हर छोटी से छोटी काम के लिए उसे ग्राहक सेवा केंद्र में जाने की जरूरत नहीं है
इस पोस्ट में आज हम aadhar card से जुड़े कुछ सेवाओं को जानेंगे जिससे आप आधार से जुड़ी कार्य को घर बैठे कर पाएंगे|
IMP : Stay updated with the latest information regarding your Aadhaar Card Update.
Aadhar card में नाम, डोब, Photo और मोबाइल नंबर कैसे बदले?
यदि आपके Aadhar Card में आपका नाम, DOB, फटो या मोबाइल नंबर में से कोई ग़लत है तो आज के समय में आपको ग्राहक सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है आप इसे घर बैठे ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते है या आप चाहे तो आधार सेवा केंद्र में भी जाकर अपडेट करा कसते है| यदि आपको ख़ुद से अपडेट करना है तो इसके लिए आपको aadhar card में रजिस्टर मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी
Aadhar Card Download
यदि आप अपना आधार कार्ड (Aadhar Card) download करना चाहते है तो पहले आपको UIDAI की वेबसाइट में जाना होगा जिसका लिंक ऊपर में दिया है आप वहाँ से डाउनलोड कर सकते है |
जब आप डाउनलोड करेंगे तो आपको Aadhar Number, enrolment number, या virtual id की जरूरत होती है | OTP verification के बाद आप अपना e-Aadhar डाउनलोड कर सकते है |
Aadhar Lock/Unlock कैसे करें
आधार कार्ड में आपकी व्यक्तिगत और बायोमेट्रिक जानकारी होती है, इसलिए इसकी सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है। Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने आधार धारकों की सुरक्षा के लिए Aadhaar Lock / Unlock की सुविधा दी है। इस सुविधा की मदद से आप अपने आधार नंबर को लॉक कर सकते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति बिना आपकी अनुमति के इसका उपयोग न कर सके।
Aadhar Lock क्या होता है
जब आप अपना आधार नंबर लॉक कर देते हैं तो कोई भी संस्था या व्यक्ति आपके आधार नंबर का उपयोग करके Authentication (वेरिफिकेशन) नहीं कर सकता। इससे आपके आधार की सुरक्षा बढ़ जाती है और गलत उपयोग होने का खतरा कम हो जाता है।
आधार कार्ड लॉक कैसे करें
आधार कार्ड को लॉक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Aadhaar Lock / Unlock विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Aadhaar Number या Virtual ID (VID) दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और OTP प्राप्त करें पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- इसके बाद आपका आधार नंबर लॉक हो जाएगा।
आधार कार्ड अनलॉक कैसे करें
अगर आपको किसी सेवा के लिए आधार का उपयोग करना है तो आप इसे अनलॉक भी कर सकते हैं।
- UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
- Unlock Aadhaar विकल्प चुनें।
- अपना VID या Aadhaar Number दर्ज करें।
- OTP वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।
आधार लॉक करने के फायदे
- आधार की सुरक्षा बढ़ जाती है
- कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति आधार का उपयोग नहीं कर सकता
- धोखाधड़ी और गलत उपयोग का खतरा कम हो जाता है
अपना Aadhar नंबर जाने
अगर आप अपना आधार कार्ड का नंबर भूल गए है तो कोई बात नहीं आप आसानी से जान सकते है अपने आधार कार्ड का नंबर
steps
- ऊपर दिए गए Find Aadhar Number link पर क्लिक करो
- select करो aadhar कार्ड number या enrolment id फिर अपना नाम और DOB और मोबाइल नंबर लिखो फिर ओटीपी फिल करो
- अब आपका आधार नंबर आपके मोबाइल नंबर पर sms के साथ आ जाएगा |